वायुसेना का मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

ग्वालियर। वायुसेना का एयरक्राफ्ट तकनी की खराबी के कारण क्रैश हो गया है। इस घटना में पायलट घायल हो गया। घटना मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बबेड़ी गांव में हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विमान का मलबा बवेड़ी गांव के खेत में फैला हुआ है और संबंधित इलाके को सील कर दिया गया है।

वायुसेना का अमला भी वहां पर पहुंच गया है। विमान उड़ा रहे पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष सुरक्षित हैं और विमान क्रेश होने के दौरान वे उससे कूदने में सफल रहे। वे भी खेत में मिले थे।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर वायुसेना के अधिकारियों को सौंप दिया। खेत में विमान का मलबा कई हिस्सों में फैला हुआ है।

वायुसेना ने ट्वीट के जरिए कहा कि सुबह प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मिराज 2000 विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के वास्तविक कारण जानने के लिए वायुसेना ने कोर्ट आफ इंक्वारी के आदेश दे दिए हैं। दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के वक्त आसमान में उड़ान भर रहे विमान से धुआं निकलता दिखा और वह अचानक नीचे आने लगा।

इसी समय पैराशूट भी दिखा, जिसमें एक व्यक्ति लटका हुआ था। बताया गया है कि जिस स्थान पर विमान गिरा, वहां पर बड़ा गड्ढा हो गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.