उत्तराखंड में तेज बारिश से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही तेज बारिश से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। त्रिवेणी घाट के आरती स्थल समेत विभिन्न गंगा घाट जलमग्न हो गए हैं।

प्रशासन तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रहा है। यहां गंगा का जलस्तर 340.30 मीटर पर पहुंच गया है , जबकि चेतावनी निशान 340.50 मीटर है।

अर्थात गंगा खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।  केंद्रीय जल आयोग ने मैदानी जिलों के प्रशासन अलर्ट कर दिया है।

उत्तराखंड पुलिस लोगों को  लगातार कर रही अलर्ट

उत्तराखंड पुलिस गंगा के तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लगातार अलर्ट कर रही है। वहीं चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड, चंद्रभागा के आसपास रहने वाले लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।

त्रिवेणी घाट का आरती स्थल, परमार्थ घाट, नाव घाट, शत्रुघ्न घाट आदि घाट पानी में डूब गए हैं। चमोली में अलकनन्दा नदी खतरे के निशान 957.42 मीटर की तुलना में 955.30 मीटर पर, मंदाकिनी नदी नन्दप्रयाग में 858.25 मीटर पर बह रही है, जबकि यहां खतरे का निशान 871.50 मीटर पर है।  इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदागस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के वास्ते नैनीताल जिले के लिए रवाना हो गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.