After Header-1

हल्द्वानी पुलिस ने 21 पेटी शराब की बरामद , तस्कर फरार

नैनीताल । हल्द्वानी पुलिस ने एक कार से 21 पेटी शराब बरामद की । सभी शराब की पेटी पर  हरियाणा मार्का था। हल्द्वानी पुलिस ने देर रात चोरगलिया बैरियर पर संदिग्ध लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक आई -20 यूके 14ए 2777 कार वापस भागने लगी। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया लेकिन कार सवार कार को आधे रास्ते में छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस टीम ने कार की जांच की तो उसमें हरियाणा मार्का की 21 (252 पेटी अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया।

साथ ही अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तस्कर की तलाश में जुट गयी है। पुलिस ने कार को भी सीज कर लिया है। साथ ही पता लगा रही है कि शराब कहां ले जायी जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.