After Header-1

राजद छोड़कर जदयू में फिर से शामिल हो गए सलीम परवेज

पटना । बिहार विधान परिषद के उप सभापति रह चुके सलीम परवेज आज राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में फिर से शामिल हो गए ।

परवेज ने रविवार को जदयू के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन  शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पूर्व मंत्री नीरज कुमार की मौजूदगी में जदयू की सदस्यता ग्रहण की ।

जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद परवेज ने कहा कि वह राजद में घुटन महसूस कर रहे थे । उस पार्टी में जब संस्थापक सदस्य का ही सम्मान नहीं है तो किसी और की क्या हैसियत ।

उन्होंने कहा कि वहां पार्टी के संस्थापक सदस्य को एक लोटा पानी कह कर अपमानित किया गया । परवेज ने कहा कि मुस्लिम समाज को एक पार्टी ने डराकर रखा है। वह सिफर् वोट बैंक समझ रहा है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सही मायने में अकलियत के हमदर्द है उन्होंने बिना किसी के साथ भेदभाव किए न्याय के साथ विकास किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.