After Header-1

ए.पी. दास मुख्य महाप्रबंधक ने संभाला नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार

देहरादून । ए.पी. दास(A.P.DAS) ने आज नाबार्ड, उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला।

बैंकिंग और शिक्षा के क्षेत्र में विविध अनुभव रखने वाले दास  ने नाबार्ड में 1988 में अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

33 वर्षों की सेवा अवधि में दास जी ने नाबार्ड के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों यथा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, ओडिशा और मुम्बई में प्रधान कार्यालय में एक अधिकारी के रूप में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। 

दो विषय में स्नातकोत्तर दास ने मॉरिशस से डिवेलप्मेंट कंसलटेंसी में प्रशिक्षण हासिल करने के साथ-साथ जर्मनी के फ्रेंकफर्ट स्कूल ऑफ बिजनेस से मनेजमेंट डिवलप्मेंट में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।

दास संस्थागत विकास के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। प्रधान कार्यालय में रहते हुए आपने अनेक नावाचारों के माध्यम से सहकारी क्षेत्र के विकास के लिए योगदान दिया।

विस्तृत ज्ञान व अनुभव से उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विकास की संभाव्यता पर गहनता से कार्य करना  दास की प्राथमिकता रहेगी।

2001 में राज्य के गठन के समय से ही नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, राज्य सरकार के साथ कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास तथा विशेष रूप से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग कर रहा है।

दास  का मानना है कि राज्य की सबसे बड़ी चुनौती पारिस्थितिकी और पर्यावरण के साथ संतुलन रखते हुए कृषि करना है। नाबार्ड राज्य के साथ मिलकर इस तरह की कृषि के विकास के लिए कार्य करेगा।

साथ ही राज्य के सहकारी बैंकों / क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को संस्थागत विकास में सहयोग, सार्वजनिक और प्राइवेट बैंकों और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी फोक्स रहेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.