मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी, दो स्टार किड हिरासत में

मुंबई।नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर छापेमारी कर ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी की इस कार्रवाई में कोकीन, हशीश और एमडी जैसे करोड़ों के ड्रग जब्त किए गए है। साथ ही बॉलीवुड एक्‍टर और दो स्टार किड को भी इसके साथ पकड़ा गया है।

एनसीबी ने कॉर्डिलिया नामक क्रूज शिप पर तब छापेमारी की थी, जब ये मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। क्रूज पर आयोजित एक पार्टी में छापेमारी के दौरान कम से कम 10 लोगों को हिरासत में लिया।

कुछ दिन पहले की गुजरात के कच्छ स्थित मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन की अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी। जिसकी कीमत तकरीबन 9,000 करोड़ रुपए आंकी गई थी। दरअसल, पोर्ट पर अफगानिस्तान से लाई गई हेरोइन से भरे हुए दो कंटेनर्स को जब्त किया गया था। जिसमें करीब 3,000 किलो हेरोइन थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.