पाक में आतंकवादी हमला, पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला किया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी। सेना की मीडिया शाखा ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सुरक्षा बलों के वाहन पर आतंकवादियों के हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।

उसने बताया कि जब हमला हुआ तो अर्धसैनिक बलों फ्रंटियर कॉर्प्स और लेवीज के सदस्य वाहन में थे। बयान में कहा गया है, क्षेत्र से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।पाकिस्तान में हाल में खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.