video viral : नालायको बेवकूफो को सौंप दिया उत्तराखंड : हरक

देहरादून /मसूरी। जब तब विवादों में फंस जाने वाले कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह
रावत का नया बयान आया है। मसूरी में उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों
को याद करते हुए कहा कि बेलमती चौहान की आत्मा रोएगी, भाई बेंजवाल की
आत्मा रोएगी।भाई  बलवीर सिंह की आत्मा रोएगी।
सैकड़ों शहीदों की आत्मा रो रही होगी कि किन नालायकों, बेवकूफों को हमने
उत्तराखंड सौंप दिया है। अगर हम सही मायने में उत्तराखंड के हितैषी हैं उत्तराखंड के
प्रेमी हैं तो उन आत्माओं को रोने से रोकना होगा। कैबिनेट मंत्री के बयान से अब नया
सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है।
हरक के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है कि उनकी यह टिप्पणी  अब तक की सभी सरकारों के लिए है यह किसी विशेष के लिए। हालांकि राज्य गठन के बाद से अब तक गठित सरकारों में सबसे अधिक सरकारों में वह स्वयं शामिल रहे है।  इसके पहले वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को खूब कोसा था। उनके बयान का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.