After Header-1

हरक की पुत्र वधू लड़ेगी 22 का विधानसभा चुनाव!

देहरादून। अनुकृति गुसाईं ने लैंसडाउन विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी की है। अनुकृति गुसाईं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू है। हालांकि इस बात की चर्चाएं लंबे समय से चल रही थीं कि अनुकृति गुसाईं आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली हैं।

अनुकृति गुसाईं ने इशारों-इशारों में यह स्पष्ट कर दिया है कि वो आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है। अनुकृति ने बातों बातों में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि लैंसडाउन विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि किस दल से अनुकृति चुनाव लड़ेंगी।

अनुकृति ने इशारों इशारों में कहा कि लैंसडाउन में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। वहां की सड़कें इतनी खराब है कि कई बार महिलाएं अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे को जन्म दे देती हैं। या फिर जच्चा-बच्चा की मौत भी हो जाती है। लिहाजा, वो लैंसडाउन की बेटी है और लैंसडाउन के लिए कुछ करना चाहती है। अनुकृति ने बताया कि वह क्षेत्र में लगातार महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं ।

साथ ही अनुकृति ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के लोग महिलाएं और लैंसडाउन के लोग अगर मुझ पर भरोसा करेंगे, तो मैं तैयार हूं और अगर वह मुझ पर भरोसा करते हैं तो मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगी। महिला एवं बाल उत्थान एनजीओ के माध्यम से हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि वहां की महिलाओं और क्षेत्र को किस तरह से आगे बढ़ाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.