बीएल संतोष से मिले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की । त्रिवेंद्र ने संतोष के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के लिये उनका हार्दिक आभार भी व्यक्त किया है।
माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा नेतृत्व जल्द कोई जिम्मेदारी दे सकता है। त्रिवेंद्र इससे पहले  लखनऊ में योगी आदित्यनाथ व मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे। मार्च में पद से हटने के बाद वे पहले रक्तदान अभियान के जरिये और उसके बाद बृहद वृक्षारोपण अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रहे। हालांकि उन्हें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसी राज्य का प्रभार दिये जाने की अटकलें लगायी जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी उनका उपयोग उत्तराखंड में ही कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.