After Header-1

धामी ने किया कोरोना वारियर्स, बाल कहानियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ललित शौर्य रचित कोरोना वॉरियर्स, बाल कहानियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। विमोचन के बाद, धामी ने कहा कि इस पुस्तक में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता से संबंधित जानकारी का समावेश किया गया है। चित्रों के माध्यम से बच्चों को रोचक जानकारी देने का प्रयास किया गया है। पुस्तक में दी गई जानकारियां पाठकों एवं कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक ललित शौर्य, नवीन चंद्र शर्मा, पवन पांडे, सुनील कुमार गोयल, अर्चना गोयल मौजूद थे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.