After Header-1

मीनक्षी सुंदरम ने दिए विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

 उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजनाओं की राज्य स्तरीय नियोजन समिति की हुई बैठक

देहरादून। परियोजना मुख्यालय में हुई बैठक में एनसीडीसी से जो 100 करोड़ राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना को आवंटित हुए हैं , उन कार्यों की समीक्षा विभागीय सचिव की गई। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। परियोजना निदेशकों द्वारा क्षेत्रवार प्रस्तुतीकरण किया गया। यह परियोजना 4 सेक्टर में सघन रूप से काम कर रही है पहला सहकारिता सेक्टर, दूसरा डेयरी सेक्टर, तीसरा भेड़ बकरी सेक्टर, चौथा मत्स्य सेक्टर।

परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के त्वरित क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा और विचार विमर्श किया गया। वित्तीय वर्ष 2021 – 22 के लिए परियोजना के अंतर्गत सहकारिता सेक्टर की 76 योजनाओं के लिए ₹95 करोड़ के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। डेयरी सेक्टर में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ₹15 करोड़ के प्रस्ताव दिए गए। परियोजना के अंतर्गत पशुपालकों को 3 एवं 6 दुधारू पशु इकाई स्थापना के लिए निर्धारित लक्ष्यों में दो दुधारू पशु इकाई स्थापना के लक्ष्य सम्मिलित किए जाने पर विचार किया गया।

निबन्धक सहकारिता आनंद स्वरूप, अपर निबंधक सहकारिता श्रीमती ईरा उप्रेती, परियोजना के नोडल अधिकारी आनंद एडी शुक्ल, निदेशक डेयरी बीएल फिरमाल, पीडी डेयरी जयदीप अरोड़ा, आरएन तिवारी, डॉ नृपेंद्र, पीडी भेड़ बकरी डॉ अवनीश आनंद, डॉ अनिल मैखुरी, कृषि निदेशक गौरी शंकर , अमित कुमार,पीडी मत्स्य एचके पुरोहित, यूकेसीडीपी के परियोजना प्रबंधक मनोज रावत, एडीसीओ भरत सिंह रावत मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.