After Header-1

डाट काली के पास भयंकर भूस्खलन, दो मलबे में दबे

देहरादून। राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण डाट काली सुरंग के पास भारी भूस्‍खलन हो गया। इस हादसे में दो बाइक सवार मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें गम्भीर हालात में अस्पताल भर्ती कराया गया है।जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है।

घायलों की पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह और अशित चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी सुंदरपुर बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल उपचार के लिए निजी वाहन की मदद से दून अस्पताल भेजा गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.