भौगोलिक घटनाओं  के मद्देनजर तैयार होगा रानीपोखरी पुल : त्रिवेन्द्र सिंह रावत 

त्रिवेंद्र ने लोनिवि व अन्य विभागीय अफसरों के साथ की बैठक 

देहरादून। रानीपोखरी के क्षतिग्रस्त पुल के निकट ही जल्द से जल्द एक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिये हैं। अपने डिफेंस कॉलोनी आवास पर उन्होंने सिंचाई, वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बैठक करके इस मार्ग को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिये। उन्होंने अफसरों से कहा कि जो पुल बनेगा उसमें भौगोलिक घटनाओं का पूरा ध्यान रखा जाए और उसी के अनुरूप उसे डिजाइन किया जाए।  
त्रिवेन्द्र ने उत्तराखंड अंतरिक्ष उपग्रह केंद्र के निदेशक प्रोफेसर एमपीएस बिष्ट से रानीपोखरी पुल के संबंध में उपग्रह के आंकड़ा के माध्यम से विस्तृत जानकारी भी ली।  उन्होने बिष्ट के साथ इसके भूवैज्ञानिक कारणों पर भी उनसे विस्तार से चर्चा की गई और साथ ही इस क्षेत्र में भविष्य में होने वाली भौगोलिक घटनाओं के बारे में भी प्रो. बिष्ट द्वारा पूर्व सीएम को अवगत करवाया गया ताकि उस आधार पर नए पुल का निर्माण कार्य किया जा सके। पूर्व सीएम ने कहा कि आज से घमंडपुर मार्ग से यातायात प्रारंभ हो जाएगा और हफ्ते भर में ही भारी वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.