After Header-1

मुख्यमंत्रियों की अदला-बदली ही भाजपा की उपलब्धि:रंजीत

शराब की दुकानें खुली रह सकती तो चारधाम यात्रा क्यों नहीं 

गोपेश्वर।कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह रावत ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की आत्मा है। इसलिए कांग्रेस गैरसैंण को ही स्थाई राजधानी बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्रियों की अदला बदली ही भाजपा की बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। उनका कहना था कि राज्य में जब शराब की दुकानें खुली रह सकती हैं तो फिर चारधाम यात्रा क्यों नहीं।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रावत ने कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्रियों की अदला-बदली ही भाजपा की बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है। संगठनात्मक तौर पर कांग्रेस में बिखराव से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा में पांच साल के कार्यकाल में 3 मुख्यमंत्री बनते हैं। इसलिए कांग्रेस से ज्यादा सांगठनिक बिखराव तो भाजपा में है किंतु लोगों को भाजपा में बिखराव नहीं दिखाई देता। उन्होने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। इस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहना का पूरा अधिकार है। भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता अपनी बात खुले तौर पर नहीं कह सकता। चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि भाजपा सरकार हकूक धारियों को तनखैया बनाने पर तुली है जबकि चार धामों के पंडा पुजारी और हक हकूकधारी श्रद्धालुओं के सम्मान हैं। चारधाम यात्रा के न खुलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार का इरादा चारधाम यात्रा शुरू  करने का नहीं दिखाई दे रहा है। कहा कि जब सरकार स्कूल, कालेज से लेकर शराब की दुकानें खोले रख सकती है तो फिर चारधाम यात्रा क्यों नहीं खोली जा सकती।  उन्होने कहा कि राज्य में गवर्नेंस नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह नारे और आंदोलन तो अच्छे ढंग से कर देती है किंतु सरकार अच्छे ढंग से नहीं चला सकती। उन्होंने कहा कि राज्य में ब्यूरोक्रेसी हॉबी है और सरकार असहाय। दैवीय आपदा के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लोग जान हथेली पर रख कर आवाजाही कर कर रहे हैं किंतु सरकार आपदा से निपटने में लाचार साबित हो रही है। स्वरोजगार की योजनाएं कागजों में चल रही हैं। मनरेगा से लोगों को रोजगार मिल रहा है। राज्य के 6.50 लाख पंजीकृत बेरोजगार सडक़ों पर रोजगार को भटक रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष रावत ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा हवा हवाई साबित हुआ है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल तथा डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस के दामों ने लोगों का चूल्हा जलाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों की नजर कांग्रेस पर टिकी है। इसलिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। यह पूछे जाने पर कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाना चाहिए। हां, रंजीत रावत ने कहा कि वह रामनगर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी करेंगे। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, मुख्य जिला प्रवक्ता विकास जुगराण, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊ षा रावत, पोखरी की पूर्व प्रमुत्र रैजा चौधरी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, जिला प्रवक्ता रविंद्र नेगी, जिला महामंत्री हरेंद्र राणा समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.