राहुल को दी पंजाब कांग्रेस स्थिति की जानकारी: रावत

नयी दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनातनी से पैदा हुये राजनीतिक हालातों की जानकारी दी।

रावत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पंजाब की स्थिति की गांधी को जानकारी थी। उनका कहना था कि गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और पंजाब में कांग्रेस में चल रही स्थिति की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह अब जल्द पंजाब जा रहे हैं और कांग्रेस नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार कैप्टन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू से बातचीत करेंगे।  रावत ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस में जो कुछ पार्टी नेतृत्व चाहता है वही होता है किसको कहां और क्या काम कब करना है यह फैसला पार्टी आलाकमान ही करता है।

Leave a Reply