After Header-1

साझा संकल्प ने चुनौतियों पर विजय दिलाई : नकवी

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी के 75 साल में मुल्क ने बहुत उतार चढ़ाव, संकट और चुनौतियाँ देखी हैं लेकिन हमारी साझा तहजीब और संकल्प ने विजय दिलाई और विजय पताका पूरी दुनिया में फैलाई है। नकवी ने शनिवार को यहां भारत की आजादी के 75 वर्षों के ‘अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत ‘‘मेरा वतन, मेरा चमन’’ मुशायरा का शुभारम्भ करते हुए कहा हमारी साझा तहजीब और संकल्प ने हर तरह के संकट और चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश ने सबसे बड़ी चुनौती जो महसूस किया है वह है कोरोना। लगभग एक साल पहले यह चुनौती ना सिफर् हमारे देश बल्कि पूरी दुनिया में आई है। उन्होंने कहा कि समाज का संकल्प, समाज का संयम, समाज की सावधानी और सरकार के साधन और सुविधाओं ने उस कोरोना के कहर से भारत को मुक्त कराने के रास्ते पर खड़ा किया है। श्री नकवी ने कहा कि एक सौ साल पहले स्पेनिश फ्लू आई थी उस वक्Þत हमारे देश की आबादी तीस करोड़ थी जिसमें पाकिस्तान और बंगलादेश भी था। उस दौरान तीस करोड़ में से दो करोड़ लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई थी जिसमें 80 फीसदी मौत भुखमरी से हुई थी। आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है। अब तक करीब सत्तर करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। हम इसी संकल्प और सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। हमें अपने ऊपर फÞख़्र है कि हम हिंदुस्तानी हैं जहां भाईचारा भी है और सौहार्द भी है। गौरतलब है कि आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय 2023 तक ‘‘मेरा वतन, मेरा चमन’’ मुशायरों, कवि सम्मेलनों का देश भर में आयोजन कर रहा है। इनमें देश के जाने-माने एवं उभरते शायर एवं कवि अपनी शायरी, कविताओं से आजादी के 75 वर्षों से जुड़ी यादों से लोगों को रूबरू करायेंगें। दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित आज के मुशायरे में वसीम बरेलवी, शबीना अदीब, मंजर भोपाली, डा. वी. पी. सिंह, सबा बलरामपुरी, हसीब सोज, डॉ. एजाज़ पॉपुलर मेरठी, सरदार सुरेंद्र सिंह शजर, सिकंदर हयात गड़बड़, खुर्शीद हैदर, अकील नोमानी, डॉ. अब्बास रज़ा नय्यर जलालपुरी जैसे जाने-माने शायर शिरकत कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.