देहरादून-ऋषिकेश के बीच का पुल टूटा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

देहरादून। उत्तराखंड के रानीपोखरी- ऋषिकेश राजमार्ग पर स्थित जाखन नदी पर एक पुल ढह गया। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार का कहना है कि मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। राज्य में लगातार बारिश की आशंका बनी हुई है। बारिश के मद्देनजर देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में तबाही के मंजर भी सामने आ रहे हैं। रानीपोखरी पुल के टूट जाने के कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इतना ही नहीं, राज्य में भारी बारिश की वजह से मालदेवता-सहस्त्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक पानी में समा गया है।पुल के टूट जाने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। हालांकि भारी बारिश की चेतावनी अब भी है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में लगातार बारिश हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.