सोशल इवेंट के जरिये सरकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की तैयारी

‘थैक्यू मोदी’ के तहत प्रत्येक बूथ पर आयोजित होगा कार्यक्रम बूथ समितियों के सत्यापन के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी सोशल इवेंट के जरिये सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएगी। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर ‘थैक्यू मोदी’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बूथ समितियों का सत्यापन भी किया जाएगा।
भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव लेकर हरकत में आ गई है। पार्टी को फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर पर गठित समितियों का सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को महानगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बूथ सत्यापन को लेकर चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। भट्ट ने कहा कि महानगर के सात विधानसभा क्षेत्रों के करीब 860 बूथ है जिसमें करीब 779407 वोटर है। भाजपा ने संगठन की दृष्टि से महानगर में 15 मंडल व 177 शक्ति केन्द्र बनाये है। एक शक्ति केन्द्र के अंतर्गत तीन से छह बूथ आते है। ऐसे में प्रत्येक शक्ति केन्द्र में बूथ समितियों के सत्यापन के लिए चार पदाधिकारियों की नियुक्त की गई है। साथ ही महानगर महामंत्री सतेन्द्र सिंह नेगी को सत्यापन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।  भट्ट ने कहा कि भाजपा सत्यापन अभियान को एक इवेंट रूप में चलाएगी जिसकी थीम ‘थैक्यू मोदी’ है। सत्यापन प्रभारी सतेन्द्र नेगी ने बताया कि थैक्यू मोदी कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर सोशल इवेंट (पौध रोपण, वैक्सीनेशन आदि) आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगाी। इसके तहत खासतौर पर महिला, किसानों, युवाओं, दलित, गरीब, पिछड़े वर्ग के लिए कल्याण के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply