After Header-1

भाजपा ने रुड़की के मेयर से मांगा जवाब

देहरादून। भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने जारी नोटिस में मेयर गौरव गोयल से एक सप्ताह में जवाब मांगा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि मेयर और पार्षदों के मध्य चल रहा विवाद समाचार पत्रों में भी प्रचारित प्रसारित कराया जा रहा है। इस अनुशासनहीनता से पार्टी की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए मेयर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मेयर से एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.