यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, एक दूसरे को ट्रांसफर कर सकते हैं अपना टिकट

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे में अपने यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है जिससे अब यात्री अपना कंफर्म टिकट किसी दूसरे को ट्रांसफर कर सकते हैं।

यात्रियों के सामने अक्सर ये समस्या  आती है कि टिकट बुक करने के बाद वो यात्रा नहीं कर पाते है ऐसे में  उन्हें टिकट कैंसिल करना होता है और अपनी जगह जिस व्यक्ति को भेजना होता है उसके लिए नया टिकट लेना पड़ता है।लेकिन तब कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। इसलिए रेलवे ने यात्रियों को ये सुविधा दे रखी है।हालांकि ये सुविधा काफी समय से मौजूद है, लेकिन लोगों को इसके बारे में बहुत कम जानकारी है।

यात्री अपना कन्फर्म टिकट अपने परिवार के किसी दूसरे सदस्य को ट्रांसफर कर सकता है।इसके लिए यात्री को ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले एक रिक्वेस्ट देनी होती है। इसके बाद टिकट पर यात्री का नाम काटकर उस सदस्य का नाम डाल दिया जाता है जिसके नाम पर टिकट को ट्रांसफर किया गया है।अगर यात्री कोई सरकारी कर्मचारी है और अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा है तो वो ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले रिक्वेस्ट दे सकता है, ये टिकट उस व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर दिया जाएगा जिसके लिए रिक्वेस्ट की गई है। ये सुविधा आपको ऑनलाइन भी मिल सकती है।यही सुविधा NCC कैडेट्स को भी मिलती है। भारतीय रेलवे का कहना है कि टिकटों का ट्रांसफर सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है, यानी अगर यात्री ने अपना टिकट एक बार किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया तो अब वो इसे नहीं बदल सकता, यानी अब किसी और को ये टिकट ट्रांसफर नहीं की जा सकती है।

Leave a Reply