उत्तराखंड चुनाव मीडिया प्रबंधन प्रभारी ने की किशोर से मुलाकात

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं उत्तराखंड चुनाव मीडिया प्रबन्धन प्रभारी जरिता लैतफलांग ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से देहरादून में मुलाकात कर मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करने के बिन्दुओं पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि जरिता लैतफलांग ने किशोर उपाध्याय से चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की मीडिया रणनीति पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस पार्टी की विधानसभा चुनाव में मीडिया से सम्बन्धित क्या रणनीति होगी इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई साथ ही कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग को और अधिक कैसे सदृुढ़ बनाया जायेगा इस पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.