भाजपाइयों को तीलू रौतेली पुरस्कार, विवाद शुरू

कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल , स्पीकर के पीआरओ की पत्नी को भी पुरस्कार

भाजपा महिला मोर्चा नेता दीपिका बोहरा, बबीता पुनेठा, रेखा जोशी अनुराधा वालिया को भी पुरस्कार का प्रसाद
देहरादून। महिलाओं के सम्मान के नाम पर कैबिनेट मंत्री की बेटी ,  विधानसभा अध्यक्ष के पीआरओ की पत्नी, भाजपा महिला मोर्चा व संघ से जुड़ी महिला नेता को तीलू रौतेली पुरस्कार देने के ऐलान ने विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका दे दिया है। रविवार को यह सम्मान समारोह तय है। शुक्रवार को सरकार ने 22 नामों की सूची जारी की थी। हैरत की बात यह है कि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट  तीलू रौतेली पुरस्कार 2006 से दिए जा रहे हैं और पहली बार ये विवादों में आए हैं।
सबसे पहले बात पिथौरागढ़ जिले की यहां से धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल को सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चुना गया है। दीपिका चुफाल बीजेपी के टिकट पर जिला पंचायत चुनाव हार चुकी हैं। पिथौरागढ$ से ही जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता की पत्नी दीपिका बोहरा , कोरोना योद्धा के रूप में भाजपा महिला मोर्चा नेता बबीता पुनेठा पंगरिया , बालिका शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भाजपा और संघ से जुड़ी रेखा जोशी को पुरस्कार के लिए चुना गया है। ऊधमसिंह नगर जिले में ऊधमसिंह नगर बीजेपी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उमा जोशी को भी सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए , चमोली जिले की  बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी को कोविड काल में उनकी महान सेवाओं के लिए ।
देहरादून में भी सामाजिक कार्य करने वाली भाजपा महिला मोर्चा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया ही मिल पाई हैं। देहरादून से शिक्षा व महिला जागरूकता को लेकर उल्लेखनीय कार्य को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के पीआरओ भरत चौहान की पत्नी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply