भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्लेयर्स को पंजाब सरकार देगी 1-1 करोड़ 

चंडीगढ़। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान की राजधानी टोक्यो में जर्मनी की हॉकी टीम को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल यानी कि कांस्य पदक हासिल किया है। ओलिंपिक में हमें आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था। बहरहाल, कप्तान मनप्रीत सिंह की अगुवाई में मिली जीत के बाद पंजाब सरकार अपने यहां के खिलाड़ियों को बधाइयां दे रही है।

पंजाब सरकार ने राज्य के भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। वहीं, भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने वाली ओडिशा सरकार ने भी धनवर्षा की है। हॉकी प्लेयर्स को केंद्र सरकार से भी इनाम मिलना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.