After Header-1

नशा मुक्ति केन्द्र से भागी चार युवतियां 

देहरादून। क्लेमेन्टाऊन थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केन्द्र से बृहस्पतिवार की रात चार युवतियां भाग गई। यहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। पुलिस चारों की तलाश कर रही है।क्लेमेन्टाऊन पुलिस के अनुसार आज रात सूचना मिली कि वाॅक एन विन सोबर लिविंग होम एण्ड काउन्सिलिंग सेन्टर (नशा मुक्ति केंद्र) से चार युवतियां भाग गई हैं। प्रकृति विहार टर्नर रोड क्लेमेंट टाउन के इस नशा मुक्ति केन्द्र में चारो युवतियों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मौका मिलने पर चारो यहां से निकल भागी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर संचालको से पूछताछ कर जानकारी ली। चारों युवतियों की तलाश की जा रही है । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.