नैनीताल में कोहरे से धूप-छांव का दिख सुंदर नजारा

नैनीताल। प्रकृति के स्वर्ग कही जाने वाली सरोवर नगरी में इन दिनों कोहरा अद्भुत छटा बिखेर रहा है। कोहरे से कई बार पानी की बूंदें भी झरती है, इससे मौसम रूमानी भी हो जाता है। कोहरे की वजह से कभी भी बारिश होने लगती है। इस कारण यहां रंग-बिरंगे छातों के साथ भी सैलानियों के सुंदर नजारे नजर आते हैं। ऐसे मौसम का मैदानी क्षेत्रों की झुलसाती गर्मी से बचकर आ रहे सैलानी अत्यधिक आनंद ले रहे हैं।
शनिवार को नगर में सप्ताहांत पर पहुंचे सैलानियों का डीएसए फ्लैट्स मैदान में रंग-बिरंगे छातों के साथ बेहद सुंदर दिलकश नजारा देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.