दिल्ली-बागेश्वर रोडवेज बस का संचालन ठप

बागेश्वर। बागेश्वर से दिल्ली तक संचालित होने वाली भवाली डिपो की बस का संचालन एक सप्ताह से बंद होने से यात्रियों में रोष है। अचानक डिपो द्वारा बस का संचालन बंद होने से यात्री परेशान हो रहे हैं।

मालूम हो कि रोजाना तालुका रोड से संचालित होने वाली एकमात्र बस है। रोडवेज डिपो द्वारा संचालन बंद होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस की सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोरोना काल में लम्बे समय से दोबारा बसों के संचालन के बाद देश प्रदेश में रोजगार कर रहे लोगों को यात्रा करने के सुविधा हो रही थीं। इधर लगभग एक सप्ताह से यह बस सेवा बंद कर दी गई है। जिससे यात्री सुगमता से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं।

इधर मुनस्यारी से संचालित होने वाली बस में भीड़ होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। यात्री राजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, दरवान सिंह, नीमा देवी, बालम सिंह ने भवाली डिपो से शीघ्र रोडवेज बस का संचालन करने की मांग की। बस का संचालन बंद होने से बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण उन्हें महंगे दामों पर यात्रा करनी पड़ रही हैं। रोडवेज डिपो के संचालक केसी उपाध्याय ने बताया कि भवाली डिपो की बस बंद होने की सूचना आरएम कार्यालय को भेज दी गई है। यदि जनता द्वारा बस संचालन के लिए आग्रह किया जाएगा तो जल्द निगम द्वारा बस का नियमित संचालन किया जा सकेगा।

Leave a Reply