उक्रांद सभी 70 विस सीटों में चुनाव लड़ेगा: ऐरी

जनता ने सरकार बनायी तो सशक्त भू कानून और शहीदों के सपनों का राज्य बनेगा

हल्द्वानी । यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि विस चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। अगर राज्य में यूकेडी की सरकार बनी तो सशक्त भू कानून लाया जाएगा। प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य की प्रगति की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य आंदोलन की भावना एवं शहीदों के सपनों को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को एक संपन्न राज्य बनाने के लिए एक बार लोगों को उक्रांद का साथ देना होगा।
यह दावा ऐरी ने मुखानी कार्यालय में हुए जोरदार स्वागत के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में किया। उन्होंने कहा कि बीस साल में उत्तराखंड की स्थिति खराब हुई है। कांग्रेस और भाजपा केवल केंद्रीय नेतृत्व का पोषण करने में लगे हैं। राज्य की बुनियादी और आर्थिक समस्या यथावत हैं। इससे पहले जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐरी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कई लोगों ने उक्रांद की सदस्यता भी ग्रहण की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.