गोदियाल ने सरकार पर किया हमला, कहा- राज्य सरकार को सत्ता का घमंड

देहरादून :  कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज पहली बार प्रेसवार्ता आयोजित की। ये प्रेसवार्ता देहरादून के निजी होटल में आयोजित की गई।इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार को सत्ता का घमंड हो गया है। सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से कई योजनाओं को बंद कर दिया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि मेरे निवेदन पर कांग्रेस की नई टीम बनाई गई है। कांग्रेस को 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस ने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया है। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। साथ ही कहा कि अगले सप्ताह कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होगी। कोर कमेटी में सभी योजनाओं के बारे में बताएंगे। गोदियाल ने कहा कि कोर कमेटी में आगे की कार्ययोजना पर मंथन होगा। जीत का दावा करते हुए गणेश गोदियाल ने दावा करते हुए कहा कि अगर हम पिछले चुनाव में 11 विधायक आये तो इस बार भाजपा के 11 से भी कम विधायक आएंगे। देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी गणेश गोदियाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार हमारी आस्था के साथ छेड़छाड़ कर रही है। सरकार की नजर मंदिरों की आय पर है, चारोंधामों के विकास पर नहीं। गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही देवस्थानम बोर्ड को खत्म करेगी। कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी मजबूत होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.