उत्तराखंड : 3 अगस्त तक लागू रहेगा कोरोना कर्फ्यू

देहरादून: उत्तराखंड में अब 3 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। राज्य सरकार ने और रियायतें दी हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कोविड कर्फ्यू को लेकर जानकारी दी। अब रात्रि कर्फ्यू को भी गंभीरता से लागू कराएगी सरकार।प्रदेश के स्पा शैलून खोलने का सरकार ने लिया फैसला।

प्रदेश के तमाम सरकारी कार्यालयों को 100% की क्षमता के साथ खोलने का लिया गया निर्णय। ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स को भी खोलने का लिया गया निर्णय। राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन को मिली मंजूरी। सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही हो सकेंगे राजनीतिक कार्यक्रम।बाकी सभी शर्तें पूर्व की ही होंगी लागू।

Leave A Reply

Your email address will not be published.