After Header-1

कोरोना पॉजिटिव हुए क्रुणाल पंड्या ,भारत-श्रीलंका टी-20 मैच स्थगित

नई दिल्ली । क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भारत -श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच स्थगित कर दिया गया है। अगर दोनों टीमों के बाकी सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ निगेटिव आते हैं तो यह मैच बुधवार को खेला जा सकता है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारी ने बताया कि क्रुणाल के पॉजिटिव आने के बाद दोनों टीमों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट सामने आने तक यह आइसोलेशन जारी रहेगा।
क्रुणाल के कोरोना पॉजिटिव आने के कराण ओपनर पृथ्वी शॉ और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की इंग्लैंड रवानगी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। भारतीय टेस्ट टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां 4 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होनी है। शुभमन गिल सहित तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से श्रीलंका में लिमिटेड ओवर सीरीज में हिस्सा ले रहे पृथ्वी और सूर्यकुमार को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया गया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.