महिला ने लगाई फांसी,हालत गंभीर

देहरादून। शादी के 15 साल बाद एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया है । अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कोतवाली पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली कि

जटिया मोहल्ले में एक महिला ज्योति (37) पत्नी बबलू निवासी जटिया मोहल्ला इंद्रेश नगर ने अपने घर पर फांसी लगा ली है।  परिजनों ने ज्योति को इलाज के लिए

महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर है और इलाज चल रहा है।  ज्योति की शादी को 15 वर्ष हो चुके हैं। पुलिस फांसी लगाने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.