नाबालिग का अपहरणकर्ता राजस्थान से गिरफ्तार 

अपहरणकर्ता के कब्जे से नाबालिग बरामद

देहरादून। दून से नाबालिग का अपहरण कर उसे राजस्थान ले गए अपहरणकर्ता को वसंत विहार पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी के पास से अपहृत नाबालिग बरामद हो गई है । पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो और रेप की धारा भी जोड़ी गई है। कोर्ट में पेश कर आरोपित अपहरणकर्ता को जेल भेज दिया गया है।

बसंत बिहार पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को शिकायत कर्ता ने शिकायत देते हुए बताया कि 14 जुलाई  की दोपहर को उसकी 17 वर्षीय साली घर से किसी काम से निकली थी। जो देर रात तक वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी जानकारी नही हो पा रही है। तहरीर के आधार गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सर्विलांस सेल के जरिए पता चला कि गुमशुदा नाबालिक को उसका परिचित प्रीत सिंह निवासी लाडपुर रायपुर उसके घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।  इनके बारे में जानकारी की गई तो दिल्ली में लोकेशन होना पता चला। जिसके बाद एक टीम को रवाना किया गया।अपहृता व आरोपित का पीछा करते करते टीम जयपुर राजस्थान तक पहुँची। जहां थाना जवाहर सर्किल जयपुर राजस्थान से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग को सकुशल बरामद कर थाना बसंत बिहार लाया गया। पीड़िता के बयान दर्ज कर सम्पूर्ण मेडिकल की कार्यवाही करने के बाद आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट और रेप की धारा भी जोड़ी गई है।

कोर्ट मे पेश कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, कांस्टेबल अनिल पंवार, महिला कांस्टेबल नीतू नेगी और कांस्टेबल किरन कुमार (एसओजी) शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.