इंद्रावती नदी में मिला एक व्यक्ति का शव

देहरादून। आपदा प्रभावित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान कंकराड़ी गांव में बहने वाली इंद्रावती नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । यह संभावना जताई जा रही है कि शव आपदा के दौरान लापता व्यक्ति का हो सकता है हालांकि अब तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जिला मुख्यालय से लगे कंकराड़ी और मांडल गांव में 3 दिन पहले बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। तबाही में मांडू गांव के एक ही परिवार की दो महिलाओं और 1 बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि गांव का एक व्यक्ति लापता हो गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.