जम्मू कश्मीर : मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर। बता दें कि श्रीनगर के दानमार इलाके की आलमदार कॉलोनी में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेरेबंदी की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों के ढेर होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के थे।आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। इससे पहले सुरक्षाबलों ने बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.