भारतीय एथलीट खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री करेंगे बातचीत

नयी दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की टुकड़ी के साथ 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री करेंगे बातचीत। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि खेलों में भाग लेने जाने वाले खिलाड़ियों से बातचीत कर नरेंद्र मोदी उनका उत्साहवर्धन करेंगे। पीएमओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने हाल में तोक्यो-2020 में भारतीय खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए की जाने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया था।
उन्होंने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी कुछ एथलीट की प्रेरणात्मक यात्राओं का उल्लेख किया था। साथ ही देशवासियों से आगे आकर ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों का तहेदिल से समर्थन करने का आह्वान किया था। पीएमओ ने कहा कि 18 खेलों के 126 एथलीट भारत की तरफ से तोक्यो जाएंगे। यह भारत की तरफ से किसी भी ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.