अरविंद वर्मा की अगुआई में आप कार्यकर्ता ने सीएम आवास का किया घिराव, 70 गिरफ्तार

देहरादून।आम आदमी पार्टी कोटद्वार द्वारा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई को लेकर मुख्यमंत्री आवास देहरादून को कूच किया गया।जिसमें कोटद्वार से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री आवास को जाते हुए आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई जिसमें पुलिस द्वारा कॉंर्नल कोटियाल सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 70 विधानसभाओं से आप कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास को कूच किया कोटद्वार से प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा सेक्टर प्रभारी राजेंद्र जेजेडी सह संगठन मंत्री सुबोध मंमगाई, भास्कर बुड्ढा कोटी, रमेश जाटव, संजीव क्षेत्री, वीरेंद्र चौधरी डॉक्टर सामंत,जीवन जलाल, सुभाष चार्ल्स,देव चार्ल्स, सुरेंद्र सूरी, तस्लीम, नितिन कुमार आदि प्रदर्शन में मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.