पटना जंक्शन पर आरपीएफ ने जप्त किया 40 बोतल बीयर

पटना : पटना जंक्शन पर आरपीएफ द्वारा महानिरीक्षक  एस. मयंक एवं वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस के सिंह राठौर के निर्देशानुसार निरीक्षक पटना जं. वी के सिंह  के नेतृत्व में गुरुवार को पटना जं. पर आने एवम जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग के दौरान गाड़ी सं. 03329 (गंगा-दामोदर एक्सप्रेस) में एक व्यक्ति पर संदेह होने पर रोककर बैग को चेक किया गया तो उसमें 40 की संख्या में  किंगफिशर बियर केन पाया गया ।

आरोपी का नाम राहुल कुमार सिंह

चेकिंग के बाद बैग में बीयर के केन पाए गए। आरोपी का नाम राहुल कुमार सिंह, उम्र-लगभग 20 वर्ष, पिता किशोर सिंह, ग्राम-पूर्वी मलाही, भटगांव, थाना–बाढ़, जिला-पटना है। बरामद सामान की कीमत लगभग 15 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.