अजय ने ग्रहण किया पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार

पहले पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ से मिले

  • उत्तराखंड में पर्यटन को पंख लगाने और फौजी परिवारों की समस्या के समाधान का भरोसा
हल्द्वानी। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के साथ ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पीएम द्वारा उनको दिए गए सम्मान को उत्तराखंड के हरेक नागरिक का सम्मान बताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले पर्यटन और बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह से मुलाकात कर रक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार भी ग्रहण किया।
उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा से उत्तराखंड राज्य में पर्यटन की असीम संभावनाओं को पंख लगाने का काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का एक एक परिवार देश की रक्षा के लिए हमेशा सीमा में आगे रहा है। सैनिकों के परिवार की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने एक बार फिर नैनीताल ऊधम सिंहनगर संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिया है कि वे जन अपेक्षाओं में खरा उतरने का काम करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.