गंगा की तेज धारा में डूबे तीन किशोर,तलाश जारी

पटना : कंगन घाट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब गंगा स्नान के दौरान 3 किशोर डूब गए। बताया जाता है कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव होने के कारण तीनो किशोर गंगा नदी में डूब गए। जानकारी के अनुसार गंगा नदी में स्नान करने के लिए 8 दोस्त पहुंचे थे।
जो स्नान के दौरान सभी दोस्त मोबाइल से सेल्फी भी ले रहे थे इसी क्रम में 3  डूब गए। स्नान करने के दौरान सेल्फी लेने का वीडियो वायरल भी हुआ है तस्वीर में साफ नजर आ रहे हैं सभी दोस्त स्नान करने के दौरान नदी में सेल्फी ले रहे थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची चौक थाना की पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर की मदद से किशोरों की खोजबीन में जुट गई है। वही पुलिस ने किशोरों की पहचान बेगमपुर निवासी ईशु, राहुल और गणेश के रूप में की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.