उत्तराखंड : भाजपा ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा घटा दी : कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बदलने पर कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को तार तार कर दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जारी बयान में कहा कि साढ़े चार साल के शासन में भाजपा ने दो-दो मुख्यमंत्री बनाए और अब तीसरे मुख्यमंत्री को नियुक्ति किए जाने की अटकलें हैं।

प्रताप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य में मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिरा दी है और ऐसा साफ लग रहा है कि राज्य में जल्द ही 11वां व्यक्ति मुख्यमंत्री पद पर पदासीन करने की तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मुख्यमंत्री तीरथ रावत को उत्तराखंड के 20 साल के राजनीतिक इतिहास के सबसे असफल मुख्यमंत्री बताया और कहा कि दोनों नेताओं ने नौसीखियो की तरह आचरण किया है जिससे साफ झलकता है कि भाजपा विधायक दल नेतृत्व शून्यता से ग्रस्त है और उनमें एक भी व्यक्ति ऐसा सक्षम नहीं है जो राज्य का ठीक से नेतृत्व कर सके। उन्होंने इसे उत्तराखंड राज्य का दुर्भाग्य बताया।

Leave a Reply