After Header-1

सेवानिवृत्त हुए संयुक्त निदेशक राजेश कुमार

देहरादून। सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक राजेश कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

राजेश कुमार ने 02 फरवरी, 1991 से 30 जून, 2021 तक विभाग को अपनी सेवाएं दीं। सेवा निवृत्ति से पूर्व कुमार मुख्य सचिव के मीडिया प्रभारी के साथ ही विभाग में अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहे।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने राजेश कुमार को सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति के लिए बधाई एवं भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवा निवृत्ति एक सुखद अनुभव होना चाहिए।

अपर निदेशक डॉ. अनिल चन्दोला ने विभाग की ओर से राजेश कुमार की सेवाओं को सराहनीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति के उपरान्त भी राजेश कुमार से आत्मीय सम्बन्ध बने रहेंगे। महानिदेशक  रणबीर सिंह चौहान ने राजेश कुमार को स्मृति चिन्ह् व शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया।
राजेश कुमार ने विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का उनकी सेवा के दौरान उन्हें दिये गये सहयोग व सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक के.एस. चौहान,  नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशकमनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.