After Header-1

विकास ही प्राथमिकता : त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून। कोटद्वार से लौटते समय पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा डोईवाला के अंतर्गत आने वाले लालतप्पड़ गुरुद्वारे में मत्था टेका तथा सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की, इसके बाद लालतप्पड़, धर्मुचक, कुड़कावाला में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की लगभग 01 करोड़ 80 लाख रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विकास ही हमारी प्राथमिकता है और उसके लिए हम पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।

विकास ही प्राथमिकता : त्रिवेंद्र सिंह रावतलालतपड़ के धरमू चक करीब 60 लाख की लागत से लंगर हॉल का लोकार्पण किया उसके बाद धरमू चक में करीब 70 लाख की लागत से बन रहे बारात घर का शिलान्यास किया। कुडकावाला में 64 लाख की लागत से बने बारात घर का लोकार्पण किया।

प्रदेश भर में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तहत 4 साल में करीब 300 करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं स्वीकृत की गई जिसमें से अधिकांश योजनाएं पूरी हो चुकी हैं । कई योजनाओं पर काम चल रहा है डोईवाला वाला क्षेत्र में ही अल्पसंख्यक कल्याण योजना के तहत 10 करोड से अधिक के कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों का उपयोग प्रशिक्षण आदि अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए भी किया जाना चाहिए । इससे क्षेत्र में लोगों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा सकेगा ।

उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए युवाओं और सभी लोगों से वृक्षारोपण का आह्वान किया । इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर आरके जैन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक सुरेश जोशी विक्रम सिंह नेगी करण वोहरा वन विकास निगम के चेयरमैन सुरेश परिहार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.