उत्तराखंड : कांग्रेस तीन चार महीने पूर्व करेगी उम्मीदवारों की घोषणा: पटेल

हल्द्वानी। उत्तराखंड अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रभारी मनोज सिंह पटेल ने कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की विधानसभा चुनावों के लिए इस बार कांग्रेस उम्मीदवार तीन-चार महीने पूर्व घोषित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में सुमित ह्दयेश के नाम का अनुमोदन किया।

पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छह बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा भी की। उन्होंने चुनाव पूर्व तैयारियों के सम्बंध में चर्चा करते हुए कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में 50-50 कार्यकर्ताओं की एक टीम जल्द तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए अपने-अपने आवासों तथा वाहनों में पार्टी का झंडा लगाना अनिवार्य है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी नेता को मत पकड़िए, कांग्रेस को पकड़िए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.