सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के पारिमपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार था और दूसरा आतंकवादी पाकिस्तान का नागरिक था।

सोमवार को हाईवे पर हमला करने वाले आतंकवादियों के बारे में इनपुट मिला था। इनपुट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी की। इसी दौरान परिमपोरा नाके पर एक गाड़ी को रोका गया और उनकी पहचान पूछी गई. पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना बैग खोलने की कोशिश की।

इसी दौरान नाका पार्टी तेजी से हरकत में आई और पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया। ड्राइवर और पिछली सीट पर बैठे दोनों लोगों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां पता चला कि इसमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का एक शीर्ष कमांडर आतंकवादी अबरार है। फिर उससे जेकेपी, सीआरपीएफ और सेना द्वारा संयुक्त पूछताछ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.