After Header-1

लोजपा टूट पर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, बोले-चिराग-पशुपति का अंदरूनी मामला

पटना। लोजपा में टूट पर पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें उनकी या जनता दल यूनाइटेड की कोई भूमिका नहीं है और चिराग -पशुपति  का अंदरूनी मामला है।मुख्यमंत्री ने चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि लोजपा नेता प्रचार के लिए मेरे खिलाफ बोलते हैं। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। चिराग ने आरोप लगाते रहे हैं कि लोजपा के विभाजन में नीतीश कुमार और जद-यू नेताओं की भूमिका है।

निजी दौरे पर दिल्ली आए हैं : नीतीश

केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और जद-यू की भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निर्भर करता है कि वे मंत्रिमंडल विस्तार कब और कैसे करते हैं। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। नीतीश ने कहा कि वह निजी दौरे पर दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां अपनी आंखों का इलाज कराने आया हूं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की उनकी कोई योजना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.