उत्तराखंड : नहीं थम रहा सड़क दुर्घटना, खाई में गिरी कार एक की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है।राज्य में रोज ऐसी कोई खबर सामने आती है। सल्ट क्षेत्र में चरीधार के पास रात एक भतरौजखान के थाना प्रभारी अनीस अहमद ने आज बताया कि मुरादाबाद के फलोलागंज ठाकुरद्वारा का रहने वाला राशिद पुत्र सोमवार को अपने घर वापस लौट रहा था।

इसी दौरान रामनगर रोड पर चरीधार के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में राशिद की मौत हो गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सूचना दे दी गयी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.