After Header-1

भाजपा का राहुल पर पलटवार,कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नुकसान पहुंचा रहें राहुल

नयी दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना की बीमारी और वैक्सीन को लेकर राजनीति की और इस महामारी से लड़ाई को नुकसान पहुंचाने का भरसक प्रयास किया।

पात्रा ने कहा कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है। राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं।

डॉ. पात्रा ने कहा कि योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। कल पूरे विश्व में भारत एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया लेकिन राहुल ने देश की इस उपलब्धि का सम्मान नहीं किया।

उन्होंने कहा, कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है। श्री गांधी ने कहीं न कहीं भारत की कोरोना से इस लड़ाई को डिरेल करने का अथक परिश्रम किया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि श्री गांधी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर तरफ और हर बार भ्रम फैलाने का प्रयास किया। कभी वैक्सीन पर सवाल उठाये तो कभी वकालत की। कभी लॉक डाउन को गलत बता कर विरोध किया और बाद में कठोर लॉक डाउन की वकालत की। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है। डॉ. पात्रा ने कहा कि श्री गांधी को 15 अप्रैल को कोरोना हुआ था, उन्होंने 16 को कहा कि वह रैली नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े-धर्मांतरण कराने वालों पर लगेगा रासुका: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़े-अमरनाथ यात्रा रद्द, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी जानकारी

यह भी पढ़े-मुख्यमंत्री ने की जनपद पौड़ी की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के…

Leave A Reply

Your email address will not be published.