After Header-1

योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है : रेखा आर्य

देहरादून। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है जिसको अपनाकर हम देश की जड़ों से जुड़ेंगे और अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे।

सोमवार को रेखा आर्य राजकीय बालिका निकेतन , राजकीय शिशु निकेतन की कन्याओं एवं बच्चों के अलावा महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित कर रही थी। इस दौरान रेखा आर्य की पुत्री और उनके दोनों पुत्र भी मौजूद थे।

मंत्री रेखा आर्य ने बालकों की देखरेख करने वाली संस्थाओं तथा महिला संस्थानों से कहा कि योग को दिन चर्या में शामिल करें। इससे बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव हरिचंद्र सेमवाल सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे। रेखा आर्य , पंचायतीराज विभाग के निदेशालय स्थित कक्ष से वर्चुअली जुड़ी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.