छोटी श्रेणी की एसआईटी नहीं न्यायिक जांच चाहता था: त्रिवेंद्र

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ कोरोना टेस्ट घोटाले पर जिला स्तर पर एसआईटी के गठन पर नाखुशी जाहिर की है।

पूर्व सीएम ने इस मामले में ट्वीट करके कहा है कि मुख्यमंत्री ने इस पर एसआईटी का गठन किया है हालांकि वह इसकी न्यायिक जांच चाहते थे। उन्होंने कहा कि ये अंतरराज्यीय मामला है और क्योंकि एसआईटी में छोटी श्रेणी के अफसर हैं इसलिए लोग ये शक कर सकते हैं कि जांच सही होगी या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.